महिपाल सिंह कंवर बने छत्तीसगढ़ माइनिंग विभाग के एडिशनल डायरेक्टर, कोरबा के लाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

रायपुर, 1 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ सरकार ने खनिज साधन विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए महिपाल सिंह कंवर को एडिशनल डायरेक्टर माइनिंग नियुक्त किया है। इस संबंध में आदेश 29 जुलाई 2025 को शासन के अवर सचिव एम. चंद्रशेखर द्वारा जारी किया गया। महिपाल सिंह कंवर लगभग 4 से 5 वर्षों तक इस पद पर अपनी सेवाएं देंगे और वे अब तक के सबसे लंबे समय तक सेवाएं देने वाले एडिशनल डायरेक्टर बन सकते हैं।

कोरबा जिले के कटघोरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत जवाली निवासी महिपाल सिंह कंवर छत्तीसगढ़ माटी के सच्चे सपूत हैं। उनकी सेवा की शुरुआत अविभाजित मध्यप्रदेश के सरगुजा जिले से 1994-95 में हुई थी। इसके बाद उन्होंने रीवा, बैतूल, दुर्ग, कोरबा, और रायपुर जैसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील जिलों में अपनी कार्यकुशलता से अलग पहचान बनाई।

सरल, सहज और सख्त प्रशासनिक छवि
महिपाल सिंह कंवर को एक सहज, सरल, और मिलनसार अधिकारी के रूप में जाना जाता है। वे हमेशा मुस्कुराकर लोगों से संवाद करते हैं और बड़ी से बड़ी समस्या का हल शांतिपूर्वक कर देते हैं। विभागीय अधिकारियों से वे हमेशा सम्मानपूर्वक व्यवहार करते हैं, और जहां आवश्यकता होती है वहां नियम-कानून का पाठ समझाकर उन्हें सही दिशा दिखाते हैं। वे गलत कार्यों के प्रति बेहद सख्त माने जाते हैं और विभाग में पारदर्शिता लाने पर विशेष बल देते हैं।