बिलासपुर । मां की दूसरी शादी से नाखुश 12 साल के बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बिलासपुर के कुम्हारपारा की है। बच्चे का नाम गोपाल है। जानकारी के मुताबिक गोपाल के पिता की दो महीने मौत हो गयी थी, जिसके बाद उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली। मां की दूसरी शादी के बाद ही गोपाल काफी परेशान था। उसकी मां दूसरे के घर में काम कर थी, मां की शादी के बाद उसने घर जाना भी मना कर दिया।
पुलिस के मुताबिग शादी के बाद गोपाल घूमकर समान इकट्ठा कर बेचने का काम करता था। आज सुबह फांसी पर लटकी हुई गोपाल की लाश मिली है। इससे पहले शनिवार को भी एक बच्चे ने इसी तरह से खुदकुशी की थी, वो भी 12 साल का ही था। राजा और गोपाल के बीच पहचान थी। लिहाजा पुलिस अब गोपाल के साथ रहने वाले अन्य बच्चों की काउंसलिंग करा रही है। दोनों बच्चे कोतवाली थाना क्षेत्र के ही रहने वाले थे, लिहाजा पुलिस इस मामले में अब सतर्क है और बच्चों की काउंसिलिंग के साथ-साथ निगरानी भी कर रही है।









