Monday, October 26, 2026

‘मिस छत्तीसगढ़’ ने चुनावी रण में लगाया ग्लैमर का तड़का, परिवार के साथ फालोअर्स भी प्रचार में जुटे, देखिए वीडियो…

जांजगीर। प्रदेश में हो रहे नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अलग-अलग कार्य क्षेत्र में परांगत प्रत्याशी दांव आजमा रहे हैं. कहीं गुपचुप वाली, तो कहीं चाय वाला, तो कहीं लेडिस टेलर के चुनाव मैदान उतरने से मुकाबला रोचक और रोमांचक हो चुका है. ऐसे में अकलतरा नगर पालिका में अध्यक्ष पद के चुनाव में ‘मिस छत्तीसगढ़’ की एंट्री से ग्लैमर का तड़का लग गया है.

जांजगीर-चाम्पा जिला के अकलतरा नगर पालिका की अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित सीट पर शिव सेना ने ‘मिस छत्तीसगढ़ 2025’ पूजा टांडेकर को उतारकर सबको चौंका दिया है. पूजा टांडेकर का मुकाबला बीजेपी की शांति भारते और कांग्रेस की प्रिया जोशी से है.