Friday, September 25, 2026

मीराबाई चानू को दिल्ली एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए

भारत को टोक्यो ओलिंपिक में पहला मेडल दिलाने वाली मीराबाई चानू टोक्यो से भारत लौट आई हैं। मीरा का सिल्वर मेडल इस बार के ओलिंपिक में अब तक भारत का इकलौता मेडल रहा है। वे ओलिंपिक के पहले दिन मेडल जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट भी हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर मीराबाई का जोरदार स्वागत किया गया।

एयरपोर्ट स्टाफ ने भारत माता की जय के नारे लगाए। साथ ही गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया। इस दौरान मीरा की RT-PCR जांच भी की गई। मीरा के साथ उनके कोच विजय शर्मा भी लौटे हैं।