रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल के खिलाफ रायपुर में केस दर्ज किया गया है। राजधानी के डीडी नगर थाने में सर्व ब्राह्मण समाज की शिकायत पर ये केस दर्ज किया गया है। नंद कुमार पर सामाजिक द्वेष पैदा करने का आरोप है। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 505- समुदायों के बीच शत्रुता, घृणा या वैमनस्य की भावनाएं पैदा करने और धारा 153 ए के तहत सामाजिक तनाव बढ़ाने वाला बयान देने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनके पिता नंद कुमार बघेल द्वारा वर्ग विशेष के विरुद्ध की गई टिप्पणी को लेकर दुख जताया था। उन्होंने कहा था कि नंद कुमार बघेल के बयान से समाज के एक वर्ग की भावनाओं और सामाजिक सद्भाव को ठेस पहुँची है।









