मारवाड़ी युवा मंच दर्री जमनीपाली द्वारा कोविड-19 के नियम एवं निर्देशों का पालन करते हुए शासकीय हाई स्कूल दर्री में कक्षा दसवीं के मेधावी एवं टॉपर विद्यार्थियों तथा शिक्षकों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सर्वप्रथम माता सरस्वती जी की दीपमाला व आरती द्वारा पूजा अर्चना की गई। उसके बाद सामान्य ज्ञान पर आधारित लिखित एवं मौखिक प्रश्नोत्तरी टंग ट्विस्टर आदि प्रश्न मंच क्विज कंपीटिशन हुआ । मारवाड़ी युवा मंच द्वारा शासकीय हाई स्कूल के कक्षा दसवीं में जिन्होंने प्रथम स्थान अर्जित किया,,कु.देविका कश्यप,, कुमारी नेहा वर्मा,, कुमारी त्रिवेणी,, ललित कुमार यादव व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली कुमारी दामिनी सोनवानी तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भरत कुमार साहू को शील्ड मेडल देकर सम्मानित करने के साथ-साथ व्याख्यातागण मीना मिसर,, के.पी.कुलमित्र,,सुश्री अनुराधा शुक्ला,, श्रीमती कविता कौशिक,,श्रीमती हेमलता करीयारे,,श्रीमती मधुबाला साहू को भी उत्कृष्ट अध्यापन हेतु सम्मानित किया गया।








