Saturday, October 10, 2026

मेयर की कुर्सी पर महापौर पतिः पदभार ग्रहण के दौरान बैठे, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

देवास। देवास में मेयर की कुर्सी पर बैठे महापौर पति का फोटो वायरल हुआ है। वायरल फोटो देवास महापौर गीता अग्रवाल (Dewas Mayor Geeta Agarwal) के पति दुर्गेश अग्रवाल मेयर की कुर्सी पर पर बैठे दिख रहा है। वहीं देवास महापौर गीता अग्रवाल उनके बगल में खड़ी हैं। फोटो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने, जहां तंज कसा। वहीं सफाई में महापौर पति ने कहा कि भारतीय संस्कृति और हिन्दू संस्कृति में महिला अपने पति को परमेश्वर व भगवान के रूप में मानती हैं। जब उन्होंने पदभार ग्रहण किया तो उन्होंने ही मुझे कुर्सी पर बैठने को कहा था। इसके कारण मैं महापौर की कुर्सी पर बैठा था।

देवास में महापौर गीता अग्रवाल के पदभार ग्रहण के दौरान उनके पति दुर्गेश अग्रवाल उनकी कुर्सी पर बैठे दिखाई दिए। इसका एक फ़ोटो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा (Congress State Spokesperson Narendra Saluja) ने भी यह फोटो ट्वीट कर तंज भी कसा है।