Thursday, September 24, 2026

मेयर पर बीजेपी पार्षदों ने कंटेनर से उड़ेला पानी..VIDEO

रायपुर के बीरगांव नगर निगम के सभाकक्ष में जमकर बवाल हुआ। बजट भाषण के दौरान भाजपा पार्षदों ने पानी से भरा कंटेनर महापौर पर ही उड़ेल दिया। ये पार्षद वार्ड में पानी नहीं मिलने पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। हंगामे के बीच 149 करोड़ का बजट भी पेश किया गया।

सभाकक्ष में ही पानी गिराने के बाद दोनों पक्षों के पार्षदों की तरफ से नारेबाजी हुई। इस घटना के बाद महापौर ने भी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि भाजपा पार्षद मुद्दाविहीन हो गए हैं, उसी वजह से यह सब कर रहे हैं।

देखिए हंगामे की तस्वीरें-

भाजपा पार्षद उनके वार्ड में पानी नहीं आने से नाराज थे।
भाजपा पार्षद उनके वार्ड में पानी नहीं आने से नाराज थे।
हंगामे के दौरान जनता को पानी दो के लगे नारे।
हंगामे के दौरान जनता को पानी दो के लगे नारे।