Wednesday, September 30, 2026

मोदी सरकार की डिजिटल स्ट्राइक: अब 22 यूट्यूब चैनलों को किया ब्लॉक, पाकिस्तानी चैनल शामिल

केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) ने मंगलवार को डिजिटल स्ट्राइक की। गलत जानकारी देने वाले 22 यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक (22 Youtube Channels Blocked) कर दिया। इसमें 18 भारतीय यूट्यूबर हैं और 4 पाकिस्तानी (Pakistan) चैनल शामिल हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा कि देश की सुरक्षा, विदेश संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था के बारे में गलत सूचना देने वाले 22 यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक कर दिया है। ये कार्रवाई इसलिए की गई है। आईटी नियम, 2021 के तहत पहली बार भारत में 18 चैनल्स को ब्लॉक किया गया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने प्रेस रिलीज कर बताया कि ये चैनल्स भारत की सिक्योरिटी, विदेशी रिश्तों और पब्लिक ऑर्डर को लेकर गलत जानकारी फैला रहे थे। इन चैनलों की संयुक्त दर्शकों की संख्या 260 करोड़ से अधिक थी। पाकिस्तानी चैनल्स की बात करें तो इसमें दुनिया मेरी आगी, गुलाम नबी मदनी, ‘हकीकत टीवी और ‘हकीकत टीवी 2.0 शामिल हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इन यूट्यूब चैनलों पर बीएसएफ, जम्मू कश्मीर को लेकर कई फर्जी खबरें प्रसारित की गई। इन चैनलों पर भारत विरोधी कंटेट रिलीज किया जा रहा था। वहीं पाकिस्तान के मौजूदा राजनीतिक संकट को लेकर भी चैनल पर कंटेंट प्रसारित किया जा रहा था। उनका इरादा विदेशों के साथ भारत के संबंध खराब करने का था। इन चैनलों से भारत के खिलाफ समाचार भी प्रसारित किए जाते थे। इससे पहले सरकार ने साल 2021 में 78 यूट्यूब चैनल्स को ब्लॉक किया था।