Friday, June 12, 2026

मोहर्रम-उर्स में DJ और आतिशबाजी पर रोक, उल्लंघन पर 50 हजार जुर्माना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मोहर्रम और उर्स के दौरान DJ, बैंड-बाजा और आतिशबाजी पर रोक लगा दी गई है। राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने यह निर्देश जारी करते हुए सभी आयोजनों को शरीयत के अनुसार करने को कहा है।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित समितियों पर 50 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही, जरूरत पड़ने पर समिति की मान्यता भी समाप्त की जा सकती है।

मुस्लिम समाज से अपील की गई है कि मोहर्रम को सादगी, अनुशासन और धार्मिक परंपराओं के अनुसार मनाएं।