Tuesday, April 21, 2026

यहां के जंगल में फिर मिला मृत तेंदुआ, वन विभाग के अधिकारियों ने कही यह बात…

knn24news. गरियाबंद। गरियाबंद के जंगलों में एक बार फिर एक मृत तेंदुए पाया गया है. तेंदुए की मौत आकाशीय बिजली की चपेट में आने से होने की आशंका जताई जा रही है. आज होने वाले पोस्टमार्टम से मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा.

परसूली के सोहागपुर जंगल में मंगलवार देर शाम को तेंदुए का शव देखा गया था. मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए की शव का पंचनामा किया तो सभी अंग सही सलामत मिले, इसलिए अफसर इसे प्राकृतिक मौत मान रहे हैं. बता दें कि विगत 8 माह में जिले में चौथी बार तेंदुआ मृत पाया गया है. अलग-अलग कारणों से ही सही पर लगातार मौतों से वन विभाग भी सकते में आ गया है.