Tuesday, May 5, 2026

युवक की सरेराह पीट-पीटकर हत्या:दुर्ग में गौरा-गौरी विसर्जन देखने गया था, पुराने विवाद को लेकर लाठी-डंडे से वारकर मार डाला; 3 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में गौरा गौरी विसर्जन कार्यक्रम के दौरान एक युवक की सरेराह पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, पुरानी रंजिश के चलते तीन लोगों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। शिकायत के बाद मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है।

 

कुम्हारी थाना प्रभारी उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि घटना शुक्रवार सुबह 5 बजे की है। पंचदेवरी गांव का रहने वाला कमलेश महिलांग (21) गांव में महावीर चौक के पास गौरा गौरी विसर्जन कार्यक्रम देखने गया था। वह कार्यक्रम देख ही रहा था कि उसे वहां परदेशी विश्वकर्मा, खिलेश विश्वकर्मा और नरेन्द्र विश्वकर्मा मिल गए। तीनों आरोपी नशे में धुत थे। पुरानी रंजिश की बात को लेकर तीनों कमलेश से झगड़ा कर गाली गलौज करने लगे।