ये तो गजब है ! कांग्रेस MLA ने जीत के बाद भी उठाए EVM पर सवाल

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार को लेकर सियासत गरमाई है। कई हारे हुए प्रत्याशी EVM पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। यही नहीं कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने भी EVM की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए हैं। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के नाम शामिल हैं वहीं अब अलीराजपुर के जोबट विधानसभा की जीती हुईं प्रत्याशी ने भी EVM पर सवाल उठा दिया है।

जिले में एक सीट अलीराजपुर पर भाजपा का कब्जा है तो दूसरी जोबट सीट पर सेना पटेल ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। ऐतिहासिक जीत के बाद भी कांग्रेस प्रत्याशी ने कांग्रेस की जीत के बाद निकाले गए जुलूस की सभा में ईवीएम मशीन में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस का पक्ष रखती नजर आई है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कांग्रेस की जोबट विधानसभा की विधायक सेना पटेल ने जीत के बाद भी आरोप लगाया है कि जहां पर कांग्रेस को 500 वोट मिलना थे वहां पर भाजपा को 500 वोट मिले इससे ऐसा लगता है कि ईवीएम मशीन में गड़बड़ी है।