भोपाल। राजधानी भोपाल में कोरोना, डेंगू के बाद अब एक और नई मुसीबत सामने आ गई है। भोपाल में अब चिकनगुनिया का एक नया मरीज मिला है। इसके साथ ही चिकनगुनिया के मरीज की यहां संख्या बढ़कर 48 हो गई है।
राजधानी में डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या से स्वास्थ्य महकमे और जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। जिला प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए इन बीमारियों से निपटने के लिए 85 टीमें तैनात की है। ये टीमें घर-घर सर्वे करेंगी और अगर किसी घर में लार्वा मिला तो 500 रुपए का उन पर जुर्माना लगाया जाएगा।







