Friday, July 31, 2026

राजधानी में दो सगी बहनों के साथ गैंग रेप, 10 दरिंदो ने रास्ता रोककर वारदात को दिया अंजाम, BJP मंडल उपाध्यक्ष के बेटे सहित सभी आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गैंग रेप का मामला सामने आया है. बीती रात रक्षाबंधन पर्व मनाकर एक युवक के साथ दो युवतियां घर लौट रही थी. तभी रिम्स कॉलेज के पास दरिंदो के झुंड ने रास्ता रोका और पहले युवक की पिटाई की. उसके बाद सुनसान सड़क पर दरिंदों ने दोनों सगी बहनों के साथ गैंग रेप किया.

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और वारदात को अंजाम देने वाले 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गैंग रेप का मुख्य आरोपी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सिंह का बेटा है. जिसके खिलाफ कई अपराध दर्ज हैं. यह पूरा मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, मंदिर हसौद थाना में रात 1 बजे प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया की वह एक लड़के और छोटी बहन के साथ राखी त्यौहार मनाकर स्कूटी में सवार होकर भानसोज के रास्ते वापस रायपुर आ रही थी. एक मोटर सायकल में तीन लोग सवार थे, उन लोगों ने हाथ देकर इन लोगो को रोक लिया. डरा धमका कर प्रार्थी पक्ष के पास रखे मोबाइल और पैसे को लूट लिया. फिर पीछे से क़रीब चार मोटर सायकल में और लड़के आ गये. प्रार्थिया एवं उसकी बहन को जान से मारने की धमकी देकर एक मोटरसायकल में बिठाकर सड़क से कुछ दूर ले जाकर लड़कों ने उनके साथ दुष्कर्म किया.