राज्यसभा चुनाव 2026 की तारीखों का ऐलान

राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने बुधवार को 10 राज्यों की 37 सीटों पर चुनाव कराने का शेड्यूल जारी किया है। इनमें छत्तीसगढ़ की दो सीटें भी शामिल हैं, जो अप्रैल 2026 में खाली हो रही हैं।

जारी कार्यक्रम के अनुसार 37 सीटों के लिए मतदान 16 मार्च 2026 को होगा और परिणाम भी उसी दिन घोषित किए जाएंगे।