रायपुर : प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को राज्य के कई शहरों में दबिश दी है. ईडी की टीम ने रायपुर, दुर्ग, कोरबा समेत अन्य शहरों में कई लोगों के घर और अन्य ठिकानों पर रेड डाली है. टीम ने रायपुर में 2, दुर्ग में 2 कोरबा में 1, राजनांदगांव में 1, इस तरह प्रदेश भर में 14 से ज्यादा राइस मिलर्स और कारोबारियों के यहां दबिश दी है.
जानकारी के मुताबिक रायपुर के तिल्दा स्थित अमित चावल उद्योग, तिरुपति राइस मिल के ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा है. वहीं राजनांदगांव स्थित अन्नपूर्णा राइस मिल के मालिक आशीष खंडेलवाल के घर पर कार्रवाई की है. प्रदेशभर में कुल 14 से ज्यादा ठिकानों पर ईडी की रेड जारी है
.





