

कोरबा: धरना प्रदर्शन के लिए अनुमति मांगने वाले काले कानून के विरोध में आज भाजपाईयों ने पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया। सूबे के भूपेश बघेल सरकार ने राज्य में अघोषित आपाताकाल लागू कर दिया, जिससे लोगों को अपनी मांगे सरकार पर पहुंचाने के लिए भी इजाजत लेेने होगी। जिसके विरोध में भाजपाईयों ने जेल भरो आंदोलन किया। कोरबा में भी इसका व्यापक असर रहा। जिसे के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता बढ़ी संख्या में सड़क पर उतरे और सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्व गृहमंत्री विधायक रामपुर ननकीराम कंवर, पूर्व विधायक कटघोरा लखन लाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, जोयतीनंद दुबे, जोगेश लांबा, अशोक चावलानी, केदारनाथ अग्रवाल मुख्य रूप से शामिल हुए।










