रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने निलंबित IAS अधिकारी रानू साहू के खिलाफ आज विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की अदालत में चार्जशीट पेश किया।
कुल 11 आरोपी, इनके भी हैं ना
ED के अधिवक्ता डॉ सौरभ पांडे ने बताया कि प्रोसिक्यूशन कंप्लेंट में निलंबित IAS रानू के अलावा कुल 11 लोगो को आरोपी बनाया गया है। जिसमें भिलाई विधायक देवेंद्र यादव और बिलाईगढ़ विधायक चंद्रदेवराय के नाम भी शामिल हैं। ED ने दोनों विधायकों के घर पर भी छपा मारा था। इनसे पूछताछ भी की गई थी।







