राम ननिहाल बनेगा पर्यटन-तीर्थ, चंदखुरी कौशल्या मंदिर का सौंदर्यीकरण पूर्णता की ओर

knn24news/ रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना राम वनगमन पर्यटन परिपथ विकास के तहत जिले के चंदखुरी गांव में माता कौशल्या मंदिर क्षेत्र में विकास कार्य और सौन्दर्यीकरण का कार्य लगभग पूरा होने को है। पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू समय-समय पर विकास कार्यों का अवलोकन करने के साथ ही संबंधित निर्माण एजेंसी और विभागीय अधिकारियों को सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश देते रहे हैं। दरअसल, भगवान राम के ननिहाल चंदखुरी का प्राचीन कौशल्या मंदिर के मूल स्वरूप को यथावत रखते हुए, पूरे परिसर के सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। राम वनगमन पर्यटन परिपथ विकास परियोजना में शामिल चंदखुरी में यह पूरा कार्य 31 करोड़ 68 लाख रुपए की लागत से किया जा रहा है।