रायपुर। नए साल से पहले राजधानी रायपुर में सूखे नशे की मांग और सप्लाई तेजी से बढ़ती नजर आ रही है। फार्म हाउस और प्राइवेट पार्टियों में एमडीएमए और कोकीन जैसे ड्रग्स के सेवन के मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच ड्रग्स लेते युवक-युवतियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो अमलीडीह कॉलोनी के एक फ्लैट का है, जिसमें नोट रखकर युवक-युवती ड्रग्स की लाइन खींचते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि वीडियो की सत्यता की जांच के साथ ड्रग्स की सप्लाई चेन तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं।









