Thursday, March 19, 2026

रायपुर में बीच चौक शराब की महफिल, रात 8 बजे सड़क पर बोतल खोलकर बैठ गए शराबी;

यह रायपुर शहर की एक अलग ही तस्वीर है। यहां चौक-चौराहों पर शराबियों ने कब्जा कर लिया है। मंगलवार रात शराबियों ने व्यस्त नेताजी चौक पर ही शराब की महफिल सजा दी। चौराहे पर बोतल खोलकर बैठे बेखौफ बदमाश शराब पीते रहे। उन्हें रोकने कोई नहीं आयाबताया जा रहा है कि कटोरा तालाब स्थित नेताजी चौक हर दिन की तरह मंगलवार को भी व्यस्त था। करीब 8 बजे कुछ शराबी वहां पहुंचे। उसमें से दो ने चौराहे पर ही बैठकर शराब की बोतल खोल ली। थोड़ी देर बाद दोनों ने अपनी शर्ट भी उतार दी। इस बीच चौराहे से गुजरने वाले लोग बच बचाकर निकलते रहे। शराबियों की यह हरकत यहीं तक नहीं रुकी। हॉर्न बजाकर उनको वहां से हटाने की कोशिश कर रहे कुछ कार वालों को शराबी ने गालियां भी दी।

 

चौक पर बैठकर शराब पी रहे दोनों शराबियों के साथ और लोग भी थे, जो अगल-बगल की दुकानों के पाटों पर बैठे थे या सड़क किनारे खड़े होकर शराब पी रहे थे। शराबियों की इन हरकतों को कुछ लोगों ने कैमरे में भी रिकॉर्ड किया। शराबियों ने अपनी हरकतों से पुलिस और आबकारी विभाग के इकबाल को सीधी चुनौती दे डाली है।