राहुल गांधी से मुलाकात कर सभी आदिवासी विधायक करेंगे शिकायत: विधायक बृहस्पत सिंह

रायपुर: सरगुजा संभाग के रामानुजगंज से कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने आज रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि सिंहदेव मेरी हत्या करवाना चाहते हैं. उन्होंने पार्टी आलाकमान से सिंहदेव को मंत्री पद से हटाने की मांग की है।

उन्होंने ये बातें कांग्रेस विधायक दल की बैठक से ठीक पहले कही। जब बृहस्पत सिंह मीडिया से रूबरू हो रहे थे उस वक्त उनके निवास पर 20 से ज्यादा कांग्रेस के विधायक मौजूद थे। इसके बाद सभी विधायक कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल होने सीएम हाउस पहुंचे।