Monday, March 16, 2026

रेमडेसिविर इंजेक्शन कलाबाज़ारी- कोरोना संक्रमित को बचाने परिजन इंजेक्शन के लिए भटक रहे



कोरबा:- कोरोना के कहर का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है, हॉस्पिटल में बेड की किल्लत के बाद अब रेमडेसिविर के इंजेक्शन के लिए भी हाहाकार मच रहा है। लोग अपने किसी ना किसी रिश्तेदार को महामारी से बचाने के लिए घंटों धूप में तप रहा है। कोरबा शहर में मेडिकल दुकान पर पूछे जाने पर ‘रेमडेसिविर इंजेक्शन का स्टाॅक नहीं है। आने पर सबको दवाई मिलेगी।’ बोला जा रहा है।

संक्रमित मरीजों के लिए रेमडेसिविर किसी संजीवनी से कम नहीं है। अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजन एक इंजेक्शन के लिए दर-दर भटक रहे हैं। उनकी जान जा रही है। लेकिन कोरबा शहर के कई मेडिकल स्टोर में यह इंजेक्शन ब्लैक में बेचा जा रहा है। लोगों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए मेडिकल स्टोर के कुछ लोगो ने जिसका रेट 4000/ 5000 /10000 कोई भी कीमत परिजनों से ली जा रही है।

‘क्या करता ब्लैक में 4000 का इंजेक्शन लिया’

एक व्यक्ति द्वारा बताया गया की कोविड पेशेंट तो बढ़ रहे हैं। रेमडेसिविर इंजेक्शन नहीं मिल रहा। कल आया था, तो कहा कि नहीं है। सुबह 8 बजे से खड़ा हूं। अब कह रहे हैं कि शाम को मिलेगा। हमने पहले अपने मरीज को ब्लैक में इंजेक्शन लेकर लगवाया था। एक इंजेक्शन 4000 रुपए का पड़ा था। जान बचाना था, इसलिए हमें इंजेक्शन लिया। मेरे पेशेंट तीन दिन से भर्ती है। सबसे बड़ी समस्या है कि मेडिक्लेम भी चल नहीं पा रहा। इंजेक्शन के लिए भटक रहे हैं।

कुछ ने तो ये बताया कि सुबह 9:00 बजे गया था। वे कह रहे हैं कि उनके पास स्टॉक नहीं है। कल गया, तो दोपहर 4 बजे आने को कहा था। हालांकि इंजेक्शन नहीं मिला। बहुत से लोग थे, जिन्हें वापस जाना पड़ा था। ये कह रहे हैं कि शाम 6 बजे स्टॉक आएगा। पहले जो इंजेक्शन लिए थे, वे 2-3000 हजार के पड़े थे।