
रायपुर छत्तीसगढ़ के रायपुर रेलवे स्टेशन में आरपीएफ की महिला पुलिस की टीम ने एक गर्भवती महिला की मदद करके मानवता का परिचय दिया है। दरअसल, रायपुर रेलवे स्टेशन में देर रात प्रसव पीड़ा से जूझ रही एक महिला को 102 एंबुलेंस की सहायता से आंबेडकर अस्पताल पहुंचाया गया। मिली जानकारी के अनुसार प्लेटफार्म नंबर एक पर जलाकांति पत्नी धनेश्वर महानंद ओडिशा जाने के लिए निकली थी। रायपुर रेलवे स्टरेशन में ट्रेन का इंतजार करते दौरान अचानक प्रसव पीड़ा हुई। सहयात्री महिलाओं की सहायता से इस महिला को एंबुलेंस से आंबेडकर अस्पताल भेजा गया।











