कोरबा।एसईसीएल की कुसमुंडा कोल परियोजना में एक बार फिर से विरोध की आग भड़क गई है। करीब आधा दर्जन गांव के ग्रामीणों ने खदान के भीतर घुसकर एनआईएसपीएल का काम बंद करा दिया है। ग्रामीणों का आरोप है,कि कंपनी मजदूरों को कम दर पर वेतन का भुगतान कर रही है। इतना ही नहीं भू-विस्थापितों की नौकरी का मामला अभी भी अटका हुआ है। इन्हीं मांगो को लेकर छत्तीसगढी क्रांति सेना और ग्रामीणों ने खदान के भीतर प्रदर्षन किया जा रहा है। जिससे वहां वाहनों की लंबी कतार लग गई है। प्रदर्षन से विभागीय अधिकारियों के हाथपांव फूल गए हैं और मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाईष देने का काम किया जा रहा है।







