Tuesday, September 22, 2026

लगातार बारिश से प्रदेश तर-बतर, नदी-नाले उफान पर, राजधानी में बीजेपी कार्यालय के सामने भरा पानी…

रायपुर। प्रदेश के अन्य हिस्सों के साथ-साथ रायपुर में हो रही लगातार बारिश की वजह से अनेक हिस्से जलमग्न हो गए हैं. राजधानी में बीजेपी कार्यालय एकात्म परिसर के सामने पानी भर गया है. लोगों के साथ गाड़ियों की आवाजाही में परेशानी आ रही है.नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने जलभराव पर कहा कि रायपुर नगर निगम बरसात के दौरान नाव की व्यवस्था करे, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक़्क़त न हो. इसके साथ एसडीआरएफ़ को भी तैनात करे, जिससे गाड़ियों की आवाजाही हो सके.