Thursday, March 19, 2026

लद्दाख में पहली बार K9-वज्र तोपें तैनात; आर्मी चीफ बोले- चीन ने सैनिक बढ़ाए, हम भी खतरे से निपटने को तैयार

विस्तारवादी चीन को करारा जवाब देने के लिए भारत ने भी कमर कस ली है। पहली बार लद्दाख से सटी सीमा पर शनिवार को भारत ने K9-वज्र तोपें तैनात की हैं। यह सेल्फ-प्रोपेल्ड हॉवित्जर तोप 50 किलोमीटर दूर तक लक्ष्य पर निशाना साधने में सक्षम है। चीन के साथ 1 साल से ज्यादा समय से बने गतिरोध के चलते इसे सीमा पर तैनात किया गया है।

K-9 वज्र से बढ़ेगी सेना की ताकत
बॉर्डर पर K-9 वज्र को ऊंचाई वाले इलाकों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका सफल परीक्षण भी हो चुका है। इसे आर्मी की सभी रेजीमेंट में शामिल किया जाएगा, जिससे सेना की ताकत बढ़ेगी।

तेजी से डेवलप कर रहे इंफ्रास्ट्रक्चर
आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे का भी चीन और पाकिस्तान को लेकर शनिवार को बयान आया है। उन्होंने कहा कि हमने चीन से निपटने के लिए लद्दाख से सटे बॉर्डर इलाकों पर इंफ्रास्ट्रक्चर और डेवपमेंट तेज कर दिया है।