Tuesday, August 4, 2026

लापरवाह वाहन चालक की चपेट में आया नगर सेना का जवान, उपचार जारी

कोरबा जिले में हादसों का दौर जारी है एक के बाद एक सड़क हादसे सामने आ रहे हैं लापरवाह वाहन चालक घटना को अंजाम दे रहे है। मेडिकल कॉलेज के सामने एक नगर सेना का जवान भी हादसे का शिकार हो गया।

 

 

 

 

नगर सेना का जवान शिव कुमार राज मेडिकल कॉलेज में नाइट शिफ्ट डियूटी पर तैनात था सुबह 7 बजे के लगभग वो चाय पीने मेडिकल कॉलेज के सामने होटल गया था इस दौरान सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे ठोकर मार दिया। घटना के बाद जवान गम्भीर रूप से घायल हो गया और सड़क पर पड़ा रहा कुछ देर बाद राहगीरों की भीड़ लग गयी और उसेअस्पताल में भर्ती किया गया।वही घटना के बाद चालक चारपहिया वाहन सहित फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो चार पहिया वाहन की रफ्तार काफी तेज थी घटना के बाद वाहन को रोकवाने की कोशिश भी की गई लेकिन वो भाग निकला।