Tuesday, March 24, 2026

लालू की हालत नाजुक, बॉडी मूवमेंट बंद:दिल्ली AIIMS में इलाज जारी; तेजस्वी बोले- 3 जगह फ्रैक्चर, दवा के ओवरडोज से तबीयत बेहद बिगड़ी

लालू यादव की तबीयत बेहद बिगड़ गई है। देर रात उन्हें पटना से दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। तेजस्वी यादव ने बताया, ‘उनका पूरा चेकअप किया जाएगा। उसके बाद इलाज शुरू होगा। फिलहाल बॉडी में मूवमेंट नहीं हो पा रहा है।’

तेजस्वी ने बताया कि गिरने से लालूजी को तीन फ्रैक्चर ​​​​​​​हुए थे। इसके बाद उनकी स्थिति बिगड़ गई। उधर, लालू के लिए दुआओं का दौर भी जारी है। पटना के मंदिर और मस्जिदों में दुआ की गई। छोटे बच्चों ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

तेजस्वी ने बताया कि पिताजी को बहुत सारी दवाएं दी जा रही हैं। अब जो भी कॉम्पलिकेशन हैं, उसे दूर करने में दवाओं का कोई असर हार्ट या किडनी पर नहीं पड़े इसलिए एम्स लाया गया है। एम्स में उनका पूरा चेकअप होगा।