चोर-तो चोर हैं, वे यदि घर में घुस जाएं तो क्या-क्या ले जाएंगे यह कहा नहीं जा सकता। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हुई चोरी का यह मामला रोचक है। हुआ यूं कि राज्य के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक सत्यानंद राठिया के विधायक कॉलोनी स्थित सूने घर में चोर घुस गए। चोरों ने घर के महंगे सामान पर तो हाथ साफ किया ही लेकिन वे नलों की टोंटियां तक उखाड़ ले गए। राठिया ने रायपुर के तेलीबांधा थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने चोरी गए सामान की जो सूची पुलिस को दी है, उसमें एलईडी टीवी, होम थिएटर और नलों की टोटियां शामिल हैं। दरअसल राठिया का विधायक कॉलोनी स्थित यह घर सूना रहता है। वे दूसरे घर में रहते है।
