knn24news/ रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में चल रही बैठक खत्म हो गई है। बैठक के बाद सरकार के प्रवक्ता व (Minister Ravindra Choubey) मंत्री रविंद्र चौबे ने जानकारी दी है कि स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए निर्देश दिए गए हैं। मंत्री चौबे ने बताया है कि सभी व्यापारिक और औद्योगिक संगठनों से सहयोग मांगा गया है। सभी संगठनों ने भरोसा दिलाया है कि पहले की ही तरह इस बार भी सरकार के साथ हैं। बेड, ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की उपलब्धता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिना लक्षण के मरीजों को नए बनाए जा रहे अस्पतालों में शिफ्ट किया जाएगा। इससे गंभीर स्थिति वाले मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।










