Friday, August 21, 2026

*वनांचल विकास खण्ड नगरी में “शांति एवं सामंजस्य के लिये योग” संदेश के साथ “आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” का होगा आयोजन* 

नगरी -धमतरी / वनांचल क्षेत्र स्थित आदिवासी विकासखंड नगरी में कलेक्टर पी.एस.एल्मा के मार्गदर्शन में आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी निर्देश एवं प्रोटोकॉल अनुसार दिनांक 21 जून 2022 को 250 सीटर अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास नगरी वर्तमान संचालित स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम श्रृंगी ऋषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में “आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ” का विकास खण्ड स्तरीय कार्यक्रम प्रातः7 बजे आयोजित किया गया है |

विकासखंड शिक्षा अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने इस वर्ष “शांति एवं सामंजस्य के लिये योग” के संदेश के साथ “आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ” मनाये जाने हेतु नगरी विकासखंड के समस्त शासकीय-अशासकीय हाईस्कूल, हायरसेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य , प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के प्रधान पाठक, व्यायाम शिक्षक, योग प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक-शिक्षिका, स्काउट मास्टर तथा समस्त संकुल शैक्षिक समन्वयकों को 21 जून 2022 को “आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ” का आयोजन कर फोटोग्राफ्स सहित पालन प्रतिवेदन भेजने हेतु निर्देशित किये है | बीईओ सतीश प्रकाश सिंह ने शाला स्तर पर “आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ” कार्यक्रम का आयोजन दिनाँक 21 जून 2022 को प्रातः 7 बजे से जनप्रतिनिधि,शाला विकास समिति के सदस्य,गणमान्य नागरिक, पालकगण,छात्र-छात्राओं सहित ग्रामवासियों को आमंत्रित कर योग दिवस मनाये जाने हेतु निर्देशित किये है | नगरी विकास खण्ड़ में ब्लॉक स्तरीय अंतराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम 250 सीटर अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास नगरी के परिसर में 21 जून 2022 को प्रातः 7 बजे आयोजित हैं , जिसमें जनप्रतिनिधि, नगरवासी, शिक्षकगण , छात्र-छात्राएं, अधिकारी-कर्मचारी सम्मिलित होंगे ।