Sunday, April 12, 2026

वायरल वीडियो मामले में विधायक देवेंद्र यादव ने दिया सैंपल, जांच तेज

भिलाई, 11 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में वायरल कथित MMS मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव शनिवार को भिलाई नगर थाने पहुंचे और अपना फोटो व वीडियो सैंपल पुलिस को सौंपा। पुलिस ने सैंपल को रिकॉर्ड में लेकर जांच के लिए सुरक्षित कर लिया है।

यह मामला 2023 विधानसभा चुनाव के दौरान वायरल हुए एक आपत्तिजनक वीडियो से जुड़ा है, जिसमें भाजपा ने दावा किया था कि वीडियो में दिख रहा युवक देवेंद्र यादव है। हालांकि विधायक ने इसे फर्जी और छवि खराब करने की साजिश बताया था।

मीडिया से बातचीत में यादव ने कहा कि उन्होंने पहले ही FIR दर्ज कराई थी, लेकिन जांच में देरी हो रही है। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि सच सामने आना जरूरी है और वे जांच में पूरा सहयोग करेंगे।