मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा बालको कोरबा की ओर से मोर्चा कार्यालय प्रांगण में दक्षिण भारत के महान क्रांतिकारी विज्ञान वादी महापुरुष पेरियार ई व्ही रामास्वामी नायक र की पावन जयंती 17/09/2022 को विज्ञान एवं तकनीकी दिवस के रूप में मनाया गया।इस कार्यक्रम को भारतीय संविधान सुरक्षा अभियान के अन्तर्गत देश के प्रत्येक इंसानों तक संविधान में दिए गए मानव अधिकारों और कानूनों की जानकारी पहुंचाने तथा पूंजीवाद,जातिवाद, पाखंडवाद,छुआछूत को जड़ से मिटाने का संकल्प लिया गया।पेरियार की जयंती को विज्ञान और तकनीकी से जोड़ने के विचार को समझते हुए मुख्य वक्ता गोपाल ऋषि कर भारती ने बताया कि भारतवासी समाज के सबसे अच्छे वैज्ञानिक और डाक्टर ,इंजीनियर विदेशों में इसलिए चले जाते हैं क्योंकि भारत देश में जातिवादी अधर्म धर्म के रूप में पिछले 4000 वर्षों से समाज में अपनी जहरीली गंदगी को फैलाकर रखा है।इसको अब हर हाल में हमें समाप्त करना होगा।आज ऐसे समय में पेरियार की शिक्षा की प्रासंगिकता बढ़ जाती है।तमिलनाडु में आज उनके विचारों की पार्टी की सरकार लगभग देश में अच्छा काम कर रही है किन्तु जब तक जातिवाद को भारत देश से समाप्त नहीं करेगे कोई भी सरकार सही काम नहीं कर सकेगी।यह काम समाज के हर वर्ग के लोगों का है कि ओ विदेशो में भागने या मुंह छुपाते रहने की बजाय भारतीय संविधान के मूल्यों पर क्रांतिकारी आंदोलन में हमारा साथ देवें।
कार्यक्रम को मोर्चा के जिला संयोजक क्रांति कुमार साव,बालको अध्यक्ष प्यारे दास महंत ,महिला अध्यक्ष रीमा नवरंग,उपाध्यक्ष रूपा महीलांग,परसा भांठा अध्यक्ष गायत्री साहू,कोषाध्यक्ष सुकन्या साहू,सचिव बरतदास महंत,बालको सचिव बलजीत कौर,प्रचार सचिव लता जांगड़े, शांति महंत, सोनकुंवर ,फिरतू पटेल ,रूप कुवर,शीतल बाई,अंजू नौरंगे,लक्ष्मी महंत,शांति चौधरी,साक्षी महंत,रीति महंत,फूलचंद जांगड़े,मालती देवी,शैल कुमारी मुंडा के साथ बड़ी संख्या में मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।कार्यक्रम में सबसे पहले पेरियार जी की फोटो पर फूलों और केंडल जलाकर स्वागत किया गया ।तथा सामूहिक संकल्प गीत गाए गए।








