कोरबा- आगामी मानसून को देखते हुए बिजली विभाग द्वारा मेंटनेंस का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिसके तहत आने वाले दिनों में कुछ स्थानों पर विद्युत व्यवस्था प्रभावित होगी। जिसके कारण लोगों को समस्या होना भी स्वभाविक है। इन्ही वजहो से विद्युत विभाग ने अलग अलग दिन में अलग अलग समय पर विद्युत व्यवस्था बंद रहने की सूची जारी कर दी है। जिससे लोग पहले ही सावधान हो जाए और पानी की समस्या का निवारण और मोबाईल व अन्य बिजली उपकरणो को चार्ज कर ले।












