Thursday, March 19, 2026

विधायक मनोज मंडावी के बेटे की पिटाई, दोस्तों के साथ करने गया था लंच

रायपुर के शंकर नगर इलाके में रविवार को एक मारपीट की हाईप्रोफाइल घटना हो गई। इस मामले में खम्हारडीह थाने की पुलिस ने कुछ युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। युवकों के एक गुट ने विधायक और छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के बेटे अमन मंडावी पर जानलेवा हमला किया है। पुलिस ने इस मामले में 4 युवकों को फिलहाल गिरफ्तार कर लिया है और इनसे पूछताछ जारी है, सभी बदमाश राजातालाब इलाके के रहने वाले हैं।

अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, मनोज मंडावी का बेटा अमन मंडावी अपने कुछ दोस्तों के साथ शंकर नगर इलाके में लंच करने गया हुआ था। यहां युवकों का दूसरा गुट विधायक के बेटे अमन मंडावी और उसके साथियों से उलझ पड़ा। एक दूसरे पर को कमेंट पास करने की वजह से मामला और बिगड़ा