Monday, April 6, 2026

वीडियो बनाने के चक्कर में हुई दर्दनाक मौत… रेलवे ट्रैक पर युवक करवा रहा था फोटोशूट, तभी पीछे से आ गई ट्रेन

भोपाल । इंस्टाग्राम के लिए वीडियो बनाने की धुन ने एक युवक की जान ले ली। चलती ट्रेन के साथ वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डालने पहुंचा युवक ट्रेन से टकरा गया। ट्रेन से टक्कर खाने के कारण युवक दूर जा गिरा। जहां उसे सिर में गंभीर चोट आ गई। अस्पताल पहुंचते पहुंचते युवक की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले के पांजरा गांव का रहने वाला युवक संजू चौरे रविवार को अपने दो दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था. तीनों दोस्त इटारसी के शरद देव के जंगलों में पिकनिक मनाने गए थे. इसी दौरान संजू ने रेलवे पटरी के किनारे आती हुई ट्रेन के साथ वीडियो बनाने का फैसला किया लेकिन ये फैसला उसकी जान पर भारी पड़ा. दरअसल संजू तेज गति से आती ट्रेन की चपेट में आ गया और ट्रेन से टकराकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई.