Monday, September 21, 2026

शराबी डॉक्टर का अस्पताल में हाई-वोल्टेज ड्रामा

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में डॉक्टर पर शराब के नशे में ड्यूटी करने और अटेंडरों से बदसलूकी करने का आरोप है। यह भी आरोप है कि नशे में धुत डॉक्टर ने मरीज का इलाज करने से मना कर दिया। वहीं, मीडिया के लोगों से हाथापाई करने की कोशिश करता दिखा।

 

इसके अलावा शराबी डॉक्टर बीएमओ (ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर) के साथ बैठकर हंसते नजर आया। अस्पताल में डॉक्टर के हाई-वोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जांच में सामने आया है कि अक्सर शराब पीकर ड्यूटी करता था।

 

नोटिस के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ। वहीं, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर डीके बिसेन ने बताया कि मामले की जानकारी अफसरों को दे दी गई है। मरीज के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस भी जांच कर रही है। मामला केशकाल थाना क्षेत्र का है।