कोरबा। शिक्षक शराब और स्कूल का मसला ज़िले के करी माटी प्रायमरी स्कुल का सामने आया है। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर ख़ूब वायरल हो रहा है। वीडियो में शिक्षक के टेबल पर खाने की थाली में मूर्गा मौजूद है. जबकि गुरुजी फ़र्श पर बेसुध हैं।
पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के करी माटी गाँव के प्रायमरी स्कूल के इस वायरल वीडियो में यह साफ़ दिख रहा है कि शराब के नशे में ग़ाफ़िल शिक्षक जिनका नाम रामनारायण प्रधान बताया जा रहा है, उनकी पेंट लघुशंका से गीली है।









