Friday, June 5, 2026

शराब के लिए कांग्रेस भवन में चुराई 70 नल टोंटियां

अंबिकापुर में कांग्रेस दफ्तर से नल टोंटी चोरी करने वाले 3 आरोपी पकड़े गए हैं। 20 दिन पहले कलेक्ट्रेट चौक स्थित राजीव भवन में 73 नलों की टोंटियां गायब हो गई थीं। नल उखाड़ने के बाद चोरों ने वॉशरूम के फर्श पर ‘I Love You’ लिख दिया था।

थाने में शिकायत के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी बीच गुरुवार को युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष ने आरोपियों को पकड़ा और थाने ले गए।

बताया जा रहा है दफ्तर में लगी टोंटी हेवी क्वॉलिटी की थी, जिसकी कीमत लाखों में थी, लेकिन चोरों ने शराब पीने के लिए इसे कबाड़ में 600 में बेच दिया था। बाद में पुलिस ने टोंटी खरीदने वाले को भी पकड़ा है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र