Tuesday, September 22, 2026

शहर में नहीं थम रहा हादसो का सिलसिला, टीपी नगर क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलटी कार, लापरवाह वाहन चालकों पर सख्त कार्यवाही की मांग की लोगो ने

कोरबा | कोरबा जिले में हड्डी का सिलसिला जारी है। एक और शहर में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात दर्री बरॉज के समानांतर पुल पर कार के गाय से टकराने के बाद बेकाबू होकर पलटने से 3 युवकों की मौत हो गई था। थी। इसी तरह की अन्य घटना शहर के ट्रांसपोर्टनगर के रिहायशी क्षेत्र में डीके हॉस्पिटल के पास एचडीएचसी लाइफ दफ्तर के सामने घटित हुई, जहां शनिवार की देर रात कार सीजी-12-बीजे-9929 में के कोहड़िया निवासी युवक घूम रहे थे। कार तेजरफ्तार होने के कारण बेकाबू होकर सड़क के किनारे पलट गई। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास अन्य चार पहिया वाहन खड़े होने के अलावा दीवार था जिसमें जा टकराई पर कोई जान हानि नहीं हुई अगर कोई वहा कोई होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगो ने पार्षद से मांग की है कि इस गाड़ी के चालक के ऊपर भी वैधानिक कार्यवाही होने चाहिए। ताकि भविष्य में फिर ऐसा हादसा रिहायशी क्षेत्र में ना हो।