Friday, August 21, 2026

शादी से इंकार करने पर युवक ने घर में घुसकर युवती से की मारपीट

कोरबा  एक युवक ने युवती के घर घुसकर उसका गला दबाकर मारपीट किया और फरार हो गया।

मामला कोतवाली थानांतर्गत ग्राम रिसदी का है। यहां के जन्न्त विला में निवासरत पूजा मानिकपुरी मारुति वर्कशॉप कस्टमर केयर विभाग में कार्यरत है। 2 सितंबर 2021 को पूजा और आशीष दास पिता घुरबीन दास महंत की सगाई हुई थी। इसके बाद किसी कारणवश पूजा ने शादी करने से इंकार कर दिया। इससे नाराज होकर आशीष ने 7 जुलाई को पूजा के घर पहुंचकर मारपीट किया। पूजा ने बताया कि मुंह में मास्क लगाकर घर का दरवाजा खटखटाया और जैसे ही पूजा ने दरवाजा खोला, मास्क लगाया युवक उसके मुंह को दबाकर घर के अंदर घुस गया और गला दबाकर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने लगा। अपना बचाव करने के दौरान पूजा के हाथ युवक का मास्क खुल गया जो आशीष था। चिल्लाने पर दूध देने के लिए आए लक्ष्मीनारायण यादव ने घटना को देखा और चोर-चोर चिल्लाया। तब तक पूजा बेहोश होकर बिस्तर पर गिर चुकी थी। पूजा ने बताया कि पहले भी आशीष जान से मारने की धमकी देकर मारपीट कर चुका है। पुलिस ने पूजा की रिपोर्ट पर आशीष के विरुद्ध धारा 323, 452, 506 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।