knn24news/ छत्तीसगढ़ समेत पूरा कोरबा जिला इस समय कोरोना वायरस की जाल में फंसा हुआ है ।लेकिन इसी काल में ऐसे लोग भी उभर कर सामने आ रहे हैं जो मानवता की मिसाल पेश कर रहे हैं। इन्हीं में शामिल तहसीलदार प्रांजल मिश्रा । श्री मिश्रा द्वारा कोरोना काल में निरंतर अपने कर्तव्य का निर्वहन किया जा रहा है । प्रांजल मिश्रा जैसे कर्तव्य परायण अधिकारियों की बदौलत कोरोना से राहत मिलती नजर आ रही है । इसी कड़ी में तहसीलदार का एक और मानवीय चेहरा सामने आया । कोरबा में युवा कांग्रेस जिला महासचिव सिमरन गार्डिया के द्वारा सूचना देने पर प्रांजल मिश्रा ने तत्काल रेडी टू ईट बंटवाने की व्यवस्था कुपोषित बच्चों और महिलाओं के लिए की। तहसीलदार द्वारा किए गए इस कार्य के लिए सभी ने उनकी प्रशंसा की। कोरोना काल में जहां एक ओर लॉकडाउन लगा है वहीं दूसरी ओर लोगों को खाने पीने की समस्या हो रही है । ऐसे समय में प्रांजल मिश्रा जैसे सेवाभावी अधिकारियों ने लोगों की सहायता का बीड़ा उठाया है।












