Friday, April 3, 2026

शिक्षकों की बिग ब्रेकिंग खबर : शिक्षा विभाग ने स्कूल खोलने से पहले शिक्षकों व कर्मचारियों से वैक्सीनेशन की जानकारी मांगी….गुगल फार्म के जरिये 2 दिनों में शिक्षकों से मांगा गया टीकाकरण का स्टेटस… देखिये वो गूगल फार्म जिसे भरना है

छत्तीसगढ़ में स्कूल खोलने को लेकर कल फैसला होगा। कल दोपहर मुख्यमंत्री निवास में भूपेश कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें ख्कूल खोलने के फैसले के साथ-साथ विषम परिस्थिति में तबादले को लेकर निर्णय लिया जा सकता है। इधर स्कूल खुलने से पहले शिक्षा विभाग ने शिक्षकों व शैक्षणिक कर्मचारियों के टीकाकरण की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।शनिवार को हुई शिक्षा विभाग के बेवीनार में इस बात का निर्णय लिया गया है कि शिक्षा विभाग के तमाम शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों के टीकाकरण संबंधी जानकारी जुटायी जाय़े। ये निर्णय सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के साथ-साथ अनुदान प्राप्त शैक्षणिक स्टाफ, अनुदान प्राप्त गैर शैक्षणिक स्टाफ, निजी शैक्षणिक स्टाफ और निजी गैर शैक्षणिक स्टाफ को लेकर लिया गया है।