बिज़नेसमैन और शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर क्राइम ब्रांच की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. क्राइम ब्रांच की टीम ने राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफिक फिल्में बनाने और कुछ एप पर उसे पब्लिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. मुंबई पुलिस कमिश्नर ने इस बात की जानकारी दी.READ MORE : RAIPUR BREAKING: राजधानी में थाने से चंद कदमों की दूरी पर चाकूबाजी, इलाज़ के लिए अस्पताल ले जा रही पुलिस के सामने ही युवक ने तोड़ा दम, इलाके में सनसनी
अश्लील फिल्म की शूटिंग के मामले में क्राइम ब्रांच ने इसी साल फरवरी में केस दर्ज किया था और मामले की छानबीन कर रही थी. अश्लील फिल्म की शूटिंग को लेकर मामला दर्ज किया गया था. मुंबई क्राइम ब्रांच ने कहा है कि राज कुंद्रा इस पूरे मामले के मास्टर माइंड थे.









