जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में बीती रात आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस एनकाउंटर में जवानों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। खास यह बात है कि सुरक्षाबलों और पुलिस की कार्रवाई में बीते 24 घंटों में श्रीनगर में मारे गए तीन आतंकियों को मिलाकर 9 आतंकवादियों का खात्मा हो गया है। श्रीनगर से पहले दक्षिण कश्मीर के दो जिलों में भी सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में छह आतंकियों को मार गिराया था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, श्रीनगर में गुरुवार को आतंकियों के खिलाफ चलाई जा रही सुरक्षाबलों की मुहिम पूरी हो गई है। इस दौरान सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों का खात्मा किया है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती फायरिंग में तीन पुलिसकर्मी और एक सीआरपीएफ का जवान घायल हो गया था। जिसके बाद इन सभी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।







