
श्रीलंका में बीते तीन महीने से जारी राजनीतिक और आर्थिक उथल-पुथल के बीच आंदोलनकारियों ने कल राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के आधिकारिक आवास पर कब्जा कर लिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने जब यहां छानबीन की तो लगभग 39 लाख रुपए (1.78 करोड़ श्रीलंकाई रुपया) कैश मिले। प्रदर्शनकारियों ने पूरा पैसा सेना के हवाले कर दिया है।
दूसरी तरफ राष्ट्रपति भवन पर कब्जा करने के बाद आंदोलनकारी जमकर मौज उड़ाते नजर आ रहे हैं। जहां कुछ लोग राष्ट्रपति के स्विमिंग पूल में डुबकियां लगा रहे हैं, तो कुछ प्रेसिडेंट चेयर पर बैठकर फोटो खिंचवा रहे हैं। वहीं कुछ लोग रॉयल किचन में डिनर करते नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ राष्ट्रपति के बेड रूम में आराम फरमा रहे हैं।









