
भारत का दक्षिणी पड़ोसी देश श्रीलंका अपनी आजादी के बाद से अब तक का सबसे गंभीर आर्थिक संकट झेल रहा है। महंगाई दर 17% के पार पहुंच चुकी है। लोग पेट्रोल, रसोई गैस, केरोसिन खरीदने के लिए घंटों लाइनों में लगने को मजबूर हैं और दम तोड़ रहे हैं। भारत पर भी इसका दबाव बढ़ रहा है। इस बदहाली के लिए वहां के लोग सरकार की भ्रष्ट नीतियों को जिम्मेदार मान रहे हैं। लोगों का कहना है कि दो साल के भीतर हालात बिगड़े हैं।











