
कोरबा-कोरबा जिले के रेलडबरी क्षेत्र में एक व्यक्ति के द्वारा तालाब की जमीन को बेच दिया गया है। जिसके कारण लोगों को निस्तारी के असुविधा हो रही है। बताया जा रहा हैं कि घासीराम के द्वारा पूर्व में उक्त जमीन को ग्राम पंचायत को दान में दी गई थी, लेकिन आज लगभग साढ़े आठ एकड़ के जमीन में से घासीराम के पोते खिलावन द्वारा लगभग 3 एकड़ की जमीन को बेच दिया गया है।
चूंकि उक्त जमीन को लगभग 4 दशक पहले ग्रामीणों को दान में दिया गया था, जिसके कारण ग्रामीण निस्तारी के लिए पूर्ण रूप से उसी तालाब पर निर्भर थे। जिसमें से कुछ हिस्से को खिलावन लाल के द्वारा षड्यंत्र पूर्वक बेच दिया। जिसके कारण ग्रामीण को परेशानी हो रही है।
खेती किसाने के सीजन में जिस तरह से खिलावन लाल ने धोखेबाजी करते हुए गांव की निस्तारी की जमीन को बेचा हैं उससे ग्रामीण आक्रोशित हैं और एक बैठक आहूत कर खिलावन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस बैठक भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल भी शामिल हुए और ग्रामीण को समर्थन देने का ऐलान किया। बताते चले कि भाजपा नेता केदारनाथ भी मूल रूप रेलडबरी के निवासी है। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद पटेल, समाजसेवी अजय राठौर , सरंपच ओमकार सिंह, गुरूवारा पटेल, रतन कश्यप, रामायण सिंह, जगत राम, सुखसागर सिंह, चमरा पटेल, छेदू कुर्मी, कचरूराम, कुवरसाय, भागबलि एंव ग्राम बैगा लक्ष्मी यादव भी उपस्थित थे।









